NDTV इंडिया के बाद असम के ''न्यूज टाइम'' चैनल पर भी लगा बैन
''न्यूज टाइम असम’ को भी 9 नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा गया है।

X
नई दिल्ली. एनडीटीवी इंडिया के बाद सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर असम के भी एक समाचार चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक अभी समिति का मानना है कि चैनल ने एक से अधिक बार ‘प्रोग्रामिंग दिशा-निर्देशों’ का उल्लंघन किया। इसलिए चैनल को एक दिन के प्रसारण के लिए बंद रहने का आदेश दिया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो नवंबर के आदेश में चैनल ‘न्यूज टाइम असम’ को भी नौ नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा गया है। चैनल के खिलाफ आरोपों में से एक आरोप है कि उसने एक कार्यक्रम का प्रसारण किया, जिसने एक नाबालिग लड़की की पहचान का खुलासा किया। बता दें कि इस मामले में वह लड़की घरेलू नौकर के तौर पर काम करती थी जिससे उसके मालिक ने काम के दौरान बर्बर यातना दी थी। आरोप है कि चैनल ने बच्ची की पहचान का खुलासा किया था।
चैनल पर प्रसारित दृश्यों में बच्ची की निजता और गरिमा से समझौता किए जाने की बात महसूस करते हुए चैनल को अक्तूबर 2013 में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चैनल के पक्ष को सुनने के बाद मामले की जांच करने वाली अंतर मंत्रालयीन समिति ने चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दे दिया है।
साभार- द इंडियन एक्सप्रेस
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story