14 नवंबर को ही नहीं, इस दिन भी मनाया जाता है बाल दिवस, जानिए वजह
वैसे तो हमारे देश में 14 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जा चुका है, लेकिन दुनिया में आज यानि 20 नवंबर को भी बाल दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्या आप जानते हैं 20 नवंबर को भी बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इसे मनाने की वजह क्या है, क्या इससे पहले भी मनाया जाता था बाल दिवस? क्या है बाल दिवस का इतिहास।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Nov 2018 1:17 PM GMT
वैसे तो हमारे देश में 14 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जा चुका है, लेकिन दुनिया में आज यानि 20 नवंबर को भी बाल दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्या आप जानते हैं 20 नवंबर को भी बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इसे मनाने की वजह क्या है, क्या इससे पहले भी मनाया जाता था बाल दिवस? क्या है बाल दिवस का इतिहास।
आज हम आपको बताएगें बाल दिवस से जुड़ी हर जानकारी बताएगें, जी हां, 14 नवंबर को बाल दिवस केवल भारत में ही मनाया जाता है, जबकि पूरी दुनिया 20 नवंबर को बाल दिवस मनाती है। इसे 'Universal Childrens Day' कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : Childrens Day 2018 : बाल दिवस क्या वास्तव में बाल दिवस है
बाल दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में 20 नवंबर को सर्वसम्मिति से बाल दिवस यानि Universal Childrens Day घोषित किया गया और तब से हर साल पूरी दुनिया में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। वैसे तो भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता है।
UN इस दिन बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरुकता फैलाने और उपल्बधियों का उत्सव मनाता है। UN का अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की अच्छी परवरिश को बढ़ावा देना है। इस दिन स्कूलों में तरह-तरह की मजेदार गतिविधियां, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन और मेलों का आयोजन होता है।
भारत में भी 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस
संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में 20 नवंबर को सर्वसम्मिति से बाल दिवस यानि Universal Childrens Day घोषित किया गया,तो भारत में भी यह 20 नवंबर को ही भाल दिवस मनाया जाने लगा था।
लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद माना जाता था कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे, इसलिए नेहरू के देहांत के बाद सर्वसम्मिति से भारत में 14 नवंबर को वाल दिवस मनाने की शुरूआत हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Universal Childrens Day 2018 Universal Childrens Day United Nation childrens Day 2018 International childrens day 2018 Child Rights Child health Child Education Bal Divas History childrens day celebration world childrens day 2018 यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे यूनाइटेड नेशन चिल्ड्रेन्स डे 2018 अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 2018 बाल अधिकार बाल स्व�
Next Story