Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुजरात चुनाव परिणाम 2017: भाजपा को कांग्रेस की कड़ी टक्कर, हाई वोल्टेज का लगेगा झटका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में उनके प्रतिष्ठा का विषय और कांग्रेस के नये अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लिटमस टेस्ट बने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

गुजरात चुनाव परिणाम 2017: भाजपा को कांग्रेस की कड़ी टक्कर, हाई वोल्टेज का लगेगा झटका
X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में उनके प्रतिष्ठा का विषय और कांग्रेस के नये अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लिटमस टेस्ट बने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

गुजरात में एक ओर जहां भाजपा छठी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस दो दशक बाद गुजरात की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में है। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के 33 जिलों में 37 मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती हो रही है।

प्रदेश विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में हुए मतदान में 1,828 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। गुजरात चुनाव में हाई वोल्टेज प्रचार के दौरान दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियों.. भाजपा/ कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

इस चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्य प्रत्याशी हैं निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपानी (राजकोट पश्चिम), उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) और राज्य भाजपा प्रमुख जीतू वघानी (भावनगर पश्चिम)।

वहीं कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी), अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर), सिद्धार्थ पटेल (दाभोई) और परेश धनाई (अमरेली) शामिल हैं।

चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से मैदान में हैं जो दलित नेता जिग्नेश मेवानी वडगाम सीट से चुनावी अखाड़े में हैं। दोनों चरणों में औसत मतदान करीब 68.41 प्रतिशत रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story