विमान में लड़की ने पार की सारी हदे, टॉयलेट में अनजान लड़के के साथ मिली ऐसी हालत में
वर्जिन अटलांटिक विमान में एक महिला ने शर्म ने शर्म और हया की सारी हदों को तार-तार कर दिया। वर्जिन अटलांटिक विमान के क्रू को उस समय शर्मिन्दा होना पड़ा जब विमान में मौजूद एक महिला और पुरूष बाथरूम में सेक्स करते मिले।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2018 1:03 PM GMT
वर्जिन अटलांटिक विमान में एक महिला ने शर्म और हया की सारी हदों को तार-तार कर दिया। वर्जिन अटलांटिक विमान के क्रू को उस समय शर्मिन्दा होना पड़ा जब विमान में मौजूद एक महिला और पुरूष बाथरूम में सेक्स करते मिले।
मीडिया खबरों के अनुसार घटना 13 मार्च की है जब वर्जिन अटलांटिक विमान मैक्सिको के कैनकन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था।
ये भी पढ़े- Raid Collection Day 1: 'अजय-इलियाना' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बड़ी 'Raid', जानिए कितने करोड़ कमाए
विमान में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि महिला ने पहले अनजान लड़के को चूमा और फिर दोनों ही बाथरूम में चले गए। जानकारी मिलने पर विमान के स्टाफ ने बाथरूम का गेट खटखटाना शुरू किया और जब दरवाजा खुला तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। हैरानी की बात तो यह है कि ये दोनों विमान में चढ़ने से पहले एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे।
पूरी तरह नशे में धुत थी लड़की
विमान में मौजूद एक शख्स ने बताया कि वह महिला विमान में पूरी तरह से नशे में धुत होकर चढ़ी थी। उन्होंने बताया कि वह काफी फ्रेंडली थी और उन्होंने मुझसे और मेरे दोस्त से भी पहले बात करने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़े- EVM विवाद पर भाजपा का बड़ा बयान, कहा- सभी पार्टियां सहमत हो तो 'बेलेट पेपर से चुनाव' पर हो सकता है विचार
उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला की विमान में ही सफर कर रहे एक शख्स से बातचीत हुई और थोड़ी देर बाद वे किस करने लगे और कुछ ही देर बाद वह महिला टॉयलेट चली गई और वह शख्स भी उसके पीछे-पीछे चला गया।
विमान में सफर कर रहे अन्य यात्रियों के अनुसार सब जानते थे कि बाथरूम में क्या हो रहा है क्योंकि वहां से काफी आवाज आ रही थी। विमान में मौजूद सीसीटीवी फुटेज में देखने से पता चलता है कि बाथरूम से पहले अनजान व्यक्ति निकलता है और फिर महिला। हालांकि जब क्रू ने दोनों लोगों को अपनी-अपनी सीट पर बैठा दिया तो सभी यात्री तालियां बजाने लगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story