A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हुआ। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर सिंगल फेज में मतदान हुआ। इसके लिए 950 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। शाम 5 बजे तक तमिलनाडु में औसतन 63.2% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की। सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। राज्य में करीब 6.23 करोड़ वोटर हैं। 

अन्नामलाई और तमिलिसाई प्रमुख उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव  के पहले चरण में दक्षिण भारत की 48 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान तमिलनाडु में एक ही फेज में सभी 39 सीटों पर वोटिंग हुई। प्रमुख दावेदारों में कोयंबटूर में बीजेपी के के. अन्नामलाई और चेन्नई साउथ से तमिलिसाई सौंदर्यराजन शामिल हैं। जबकि, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, लक्षद्वीप की एक-एक लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई है। 

धरमपुरी में सबसे ज्यादा 73.51% वोटिंग 
- तमिलनाडु के सभी मतदान केंद्रों पर 5 बजे वोटिंग थम गई। राज्य के धरमपुरी में सबसे ज्यादा 73.51% और कृष्णागिरी में 64.24% मतदान हुआ है। सालेम में 65 और 77 साल के दो बुजुर्गों की वोटिंग के दौरान मौत हो गई। 
- पूर्व एआईएडीएमके नेता वीके शशिकला ने चेन्नई में लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

- कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु के शिवगंगा में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- तूतिकोरिन लोकसभा सीट के पोट्टालूरानी गांव में मतदान के दौरान हिंसा भड़क गई। यहां कथित तौर पर हथियारों से लैस गुंडों ने विरोध कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। 
- डिंडीगुल जिले में 102 वर्षीय महिला ने डाला वोट। बुजुर्ग रेड्डीयार्चत्रम लाठी के सहारे चलते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

- अभिनेता रजनीकांत ने शुक्रवार को स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

पिछली बार DMK को मिली थीं बंपर सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में DMK की अगुआई वाले गठबंधन ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40 में से 39 पर जीत हासिल की थी। बीजेपी एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी। 

पहले चरण में इन राज्यों में भी मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5-5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर वोटिंग हुई। साथ ही तमिलनाडु में 39, मेघालय में 2, उत्तराखंड में 5, अरुणाचल प्रदेश में 2 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, लक्षद्वीप की एक-एक लोकसभा सीट पर वोट डाले गए।