LIVE: Rajya Sabha Election 2026:3 राज्यों की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, शाम तक आएंगे नतीजे… NDA को मिल सकता है बड़ा फायदा

Rajya Sabha Election 2026:3 राज्यों की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, शाम तक आएंगे नतीजे… NDA को मिल सकता है बड़ा फायदा

Rajya Sabha Election 2026: देश की 37 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे।

यह चुनाव देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहा है। हालांकि इनमें से कई सीटों पर तस्वीर पहले ही साफ हो चुकी है। सात राज्यों की कुल 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब मुकाबला मुख्य रूप से तीन राज्यों हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर हो रहा है। इन सीटों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

गठबंधनों की मौजूदा स्थिति
मौजूदा स्थिति में 37 सीटों में से 25 सीटें INDIA Alliance के पास हैं, जबकि 12 सीटें National Democratic Alliance (NDA) के खाते में हैं। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद यह आंकड़े बदल सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में NDA को लगभग 8 सीटों का फायदा हो सकता है, जिससे राज्यसभा में उसका आंकड़ा और मजबूत हो सकता है।

नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा जाएंगे
इस चुनाव की खास बात यह भी है कि Nitish Kumar पहली बार राज्यसभा के सदस्य बनने जा रहे हैं। बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहने के बावजूद वह अब तक लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे थे।

शरद पवार निर्विरोध चुने गए
वहीं महाराष्ट्र से वरिष्ठ नेता शरद पवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। 84 वर्षीय पवार देश की राजनीति के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं और उनका संसद में जाना एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।

शाम तक साफ होगी पूरी तस्वीर
अब सभी की नजर शाम को होने वाली मतगणना पर टिकी है। जैसे ही वोटों की गिनती शुरू होगी, यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा में किस गठबंधन को कितना फायदा हुआ है और राजनीतिक समीकरण किस दिशा में बदल सकते हैं।

12:31 PM(13 minutes ago )

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 12:31 PM IST

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे

11:38 AM(1 hour ago )

कांग्रेस विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 11:38 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है।

10:25 AM(2 hours ago )

ओडिशा- पोलिंग अधिकारी और उम्मीदवार पहुंचे

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 10:25 AM IST

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान से पहले पोलिंग अधिकारी और उम्मीदवार पहुंचे।

10:15 AM(2 hours ago )

जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 10:15 AM IST

दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं।

10:10 AM(3 hours ago )

JDU सांसद संजय ने कहा- बिहार में NDA सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 10:10 AM IST

JDU सांसद संजय ने कहा- बिहार में NDA सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी

10:08 AM(3 hours ago )

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में NDA पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 10:08 AM IST

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में NDA पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है। 

09:52 AM(3 hours ago )

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी ने पहला वोट कास्ट किया

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 09:52 AM IST

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला।

09:51 AM(3 hours ago )

ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 09:51 AM IST

ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं।

09:50 AM(3 hours ago )

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Posted by: Vipin Tiwari, 16 Mar 2026, 09:50 AM IST

बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ने चुनाव में सीटें जीतने का दावा किया है।