A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार, 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच 68.29% लोगों ने मतदान किया। 2019 के मुकाबले यह आंकड़ा एक फीसदी कम है। 2019 में पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान हुआ था। उस वक्त 69.43 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
सीटों के लिहाज से पहला चरण सबसे बड़ा चरण था। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से भाजपा ने 40, डीएमके ने 24, कांग्रेस ने 15 और अन्य ने 23 सीटें जीती थीं।
अब जानिए पहले चरण की वोटिंग के बड़े अपडेट्स
- सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के था विधानसभा चुनाव भी हुए। सिक्किम में जहां 79.86 फीसदी वहीं अरुणाचल में 76.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 में सिक्किम में 81.4 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश में 65.1 फीसदी लोगों ने वोट किया था।
- तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है, जहां एक ही दिन में चुनाव हुआ। यहां 69.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 में 72.4 प्रतिशत से कम है।
- 21 राज्यों में से 4 राज्यों में 80 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए। सबसे ज्यादा लक्षद्वीप मं 83.88 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद त्रिपुरा में 81.62 फीसदी, बंगाल में 80.55 फीसदी, सिक्किम में 80.03 फीसदी वोटिंग हुई। बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ अंतर को कम करना चाहती है। 2019 में बीजेपी ने राज्य की 42 सीटों में से 18 सीटें जीतीं थी।
- 16 राज्यों में 50 से 80 फीसदी वोट पड़े। बिहार इकलौता ऐसा राज्य रहा, जहां 50 फीसदी से कम वोटिंग हुई। यहां महज 48.88 फीसदी वोट डाले गए।
- भाजपा प्रभुत्व वाले पूर्वोत्तर राज्यों में भारी मतदान हुआ। असम में 75.95 प्रतिशत, मेघालय में 74.50 प्रतिशत, मणिपुर में 72.17 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 72.74 प्रतिशत और त्रिपुरा में 81.62 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- वोटिंग के दौरान दो राज्यों में हिंसा भी हुई। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता कूच बिहार में भिड़ गए और एक दूसरे पर हिंसा, मतदाताओं को डराने और चुनाव एजेंटों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी भी तरह की हिंसा होने से इनकार किया है। मणिपुर में बिष्णुपुर के एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। इंफाल पूर्वी जिले में एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई।
- तमिलनाडु में वोटिंग के दौरान दो बुजुर्गों की मौत हो गई। बुजुर्ग सलेम जिले में मतदान केंद्रों पर लाइन में लगे थे। मृतकों में एक 77 वर्षीय महिला भी शामिल है।
- नगालैंड के 6 जिलों- मोन, लॉन्गलेंग, तुएनसान्ग, नोकलाक, शामाटोर और किफिरे में लगभग 0% वोटिंग हुई है। ये सभी जिले पूर्वी नगालैंड में आते हैं। ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ENPO)ने इन जिलों के लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी। यह संगठन इन जिलों के लिए अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन
- लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। अब वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। उसी दिन नतीजे आएंगे।
21 राज्यों में वोटिंग प्रतिशत
| राज्य | प्रतिशत |
| अंडमान एंड निकोबार | 63.99 |
| अरुणाचल प्रदेश | 72.74 |
| असम | 75.95 |
| बिहार | 48.88 |
| छत्तीसगढ़ | 67.56 |
| जम्मू-कश्मीर | 68.27 |
| लक्षद्वीप | 83.88 |
| मध्य प्रदेश | 67.08 |
| महाराष्ट्र | 61.87 |
| मणिपुर | 72.17 |
| मेघालय | 74.50 |
| मिजोरम | 56.60 |
| नगालैंड | 56.91 |
| पुडुचेरी | 78.80 |
| राजस्थान | 57.26 |
| सिक्किम | 80.03 |
| तमिलनाडु | 69.46 |
| त्रिपुरा | 81.62 |
| उत्तर प्रदेश | 60.25 |
| उत्तराखंड | 55.89 |
| पश्चिम बंगाल | 80.55 |
