VIDEO: यह सवाल सुनते ही युवक पर टूट पड़ी महिला नेता, सैंडिल से की पिटाई
महिला नेता ने पुलिस से कहकर उस शख्स को पुलिस थाने लेकर जाने को भी कहा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Sep 2017 12:07 PM GMT
पिटाई की वजह जानकर बेशक आप हैरान रह जाएंगे। महिला ने लात-घूंसा तो किया ही साथ में गंदी गालिंयां भी दी।
सूत्रों के मुताबिक नेता जी सियोनी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रही थी तभी वहां मौजूद एक शख्स ने कहा कि आप ये बता दीजिए की आप अपने इलाके की सफाई कब करवा रही हैं। उस शख्स की इतनी सी बात पर महिला नेता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शख्स को पीटना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: नेपाल नहीं तो फिर कहां है हनीप्रीत!
वीडियों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि महिला नेता शख्स को पीट रही है और साथ ही भद्दी गालियां भी दे रही है। वो शख्स हारकर वहां से चला जाता है। आसपास खड़े लोग महिला नेता को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन वो नहीं रुकी। इस महिला नेता का नाम अभी सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि महिला नेता ने पुलिस से कहकर उस शख्स को पुलिस थाने लेकर जाने को भी कहा।
#WATCH Seoni, MP: Local BJP leader thrashes man during cleanliness drive for asking when she'll clean her own locality (Note: Foul Language) pic.twitter.com/pIj1pMQM9u
— ANI (@ANI) September 19, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story