MP: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, मिलेगा सात साल तक बिना ब्याज के LOAN
महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए जो लोन दिया जाएगा, सात साल तक उसका ब्याज सरकार भरेगी।

X
भोपाल. महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए जो लोन दिया जाएगा, सात साल तक उसका ब्याज सरकार भरेगी। आंगनवाड़ियों में सप्ताह में तीन दिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दूध भी दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों को बोनस नहीं मिल पा रहा है इसलिए सरकार उनके लोन की 10 प्रतिशत राशि माफ करेगी।
व्यापमं घोटाला मामला: मामले से सम्बंधित 40 लोगों की मौत, सवालों के घेरे में जांच प्रक्रिया
श्री चौहान शुक्रवार को दीनदयाल परिसर में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में कृषि महोत्सव की उपयोगिता से अवगत कराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि का परिदृश्य बदलेगा और अब किसान सिर्फ गेंहूं और धान की फसल पर निर्भर नहीं रहेगा। फल-फूल उद्यान की औषधीय खेती, दुग्ध क्रांति को सफल बनाया जाएगा। प्रदेश में आंगनवाड़ी में अंडा नहीं, दूध बच्चों और गर्भवती माताओं को सुलभ किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण के लिए नीति बनाई जा चुकी है। पुलिस की तरह अन्य महकमों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिला उद्यमी को उद्योग लगाने पर सात वर्ष तक ब्याज नहीं भरना पड़ेगा, इसे सरकार वहन करेगी। समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की दिशा में हमारे हाथ बंधे हुए हैं, लेकिन हम किसान को अप्रत्यक्ष रूप में उसकी भरपाई करेंगे। 100 रुपए के कर्ज पर उसे 90 रुपए वापस करने की छूट रहेगी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, और क्या शिवराज चौहान ने -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story