मां की उम्र की महिला का 14 वर्षीय नाबालिग पर आरोप, कहा यही है मेरे बच्चे का पिता
यह घटना शहडोल के गोहपारू गांव की है।

X
haribhoomi.comCreated On: 17 July 2015 12:00 AM GMT
शहडोल. मध्य प्रदेश में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 45 वर्षीय महिला ने 14 साल के नाबालिग लड़के को अपने बच्चे का पिता बताया है। यह घटना शहडोल के गोहपारू गांव की है।
सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक मामला तब सामने आया जब महिला के आरोपों के खिलाफ नाबालिग ने पुलिस ने मामला दर्ज कराया। लड़के ने बताया कि महिला उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
शिकायत में लड़के ने कहा कि वह 9वीं क्लास का छात्र है। लड़के ने बाताया कि पिछले कुछ वक्त से महिला उस पर आरोप लगा रही है कि उसने महिला के साथ फिजिकल रिलेशंस बनाए जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई है।
लड़के ने कहा कि वह उस महिला को जानता लेकिन उस लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उसने महिला के साथ कभी भी फिजिकल रिलेशंस नहीं बनाए ।
लड़के ने बताया कि महिला कुछ दिन पहले मेरे घर में रहने के लिए आ गई थी, लेकिन बाद में चली गई। वह पूरे गांव में उसकी बदनामी करा रही है। उसे अब अपनी जान का भी डर सता रहा है। लड़के ने कहा कि इन सब से वह बेहद तनाव में जी रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामला बढऩे के बाद इस बारे में गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन उसमें कोई फैसला नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story