एमपी के सीएम शिवराज ने सोनिया को चिट्ठी लिखकर दिग्विजय की शिकायत की
दिग्विजय सिंह ने उनकी पत्नी संध्या पर आरोप लगाया था कि वो भी व्यापम घोटाले में शामिल हैं।

भोपाल. मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापम घोटाले में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने उनकी पत्नी संध्या पर आरोप लगाया था कि वो भी व्यापम घोटाले में शामिल हैं।
खंडवा में जल सत्याग्रह जारी, सत्याग्रहियों के पैरों से निकला खून
सीएम हाउस में रविवार को बुलाई गई पत्रकार वार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह जांच को भटकाना चाहते थे। संदेह का वातावरण बने और उनके जो करीबी इस मामले में जेल में है, उन्हें संदेह का लाभ मिले।
मैं जनता की कृपा से तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। उन्हें मालूम है कि जब तक सीएम की छवि खराब नहीं करेंगे, तब तक कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला।दस सालों में प्रदेश का जो विकास हुआ, उससे कांग्रेस में घबराहट है। वे विकास के मुद्दे पर भाजपा के सामने नहीं आ सकते।
जल सत्याग्रहियों का समर्थन करने पहुंचे कुमार विश्वास, लोगों ने दिखाए काले झंडे
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में दो दिन पहले साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह द्वारा दी गई एक्सेल शीट और पेन ड्राइव का डाटा फर्जी है। जो व्यक्ति 10 साल तक प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हो, उसे इस तरह की स्तरहीन राजनीति से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता श्री सिंह ने उनकी छवि खराब करने के लिए कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लिया। यहां तक कि उनकी पत्नी तक पर निशाना साधा। श्री चौहान ने कहा कि क्या सीएम की पत्नी होना अपराध है? उन्होंने जोड़ा कि इस तरह के आरोपों के बाद उनकी पत्नी और वे काफी परेशान रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंह को आधारहीन और घटिया आरोप लगाना शोभा नहीं देता।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App