एमपी में नर्मदा यात्रा का तोड़ ढूंढ रही है कांग्रेस, यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी!
भाजपा इस यात्रा के बहाने प्रदेश में चुनावी महौल तैयार कर रही है।

X
राहुल संपाल/नई दिल्लीCreated On: 18 April 2017 12:34 AM GMT Last Updated On: 18 April 2017 12:34 AM GMT
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निकाली जा रही मां नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा की सफलता ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। नर्मदे यात्रा के कारण सत्ताधारी भाजपा अपनी चुनावी जमीन तैयार कर रही है। वहीं, धार्मिक और सामाजिक यात्रा होने के कारण कांग्रेस खुलकर इसका विरोध भी दर्ज नहीं कर पा रही है।
अब कांग्रेस इस यात्रा का तोड़ निकालने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी में मंथन दौर शुरू हो गया है। 11 दिसंबर को अमरकंटक से शुरू हुई नर्मदा यात्रा प्रदेश के 16 जिले अलीराजपुर, धार, बडवानी, खरगोन, देवास, हरदा, सीहोर, जबलपुर, मंडला सहित अनूपपुर ,सिवनी और खंडवा होते हुए अपने अंतिम पड़ाव में हैं।
आगामी माह में यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल भी होंगे। यात्रा के 16 जिलो में 60 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र आते है। इन जिलों में भाजपा की स्थिति मजबूत है। पार्टी की नजर उन डेढ दर्जन सीटों पर जहां कांग्रेस के विधायक है।
कांग्रेस को भी इन गढ़ों को बचाने की चुनौती है। भाजपा इस यात्रा के बहाने प्रदेश में चुनावी महौल तैयार कर रही है। इसके बाद पार्टी आदिवासी यात्रा निकालने की तैयारी में जुट जाएगी। इस यात्रा ो का चेहरा शिवराज सिह चौहान ही होंगे, जो आदिवासियों के बीच पार्टी के जनाधार को मजबूत करेंगे।
अभी तक तय नहीं हुआ चेहरा
सत्ताधारी भाजपा के चेहरे शिवराज है। कांग्रेस अभी तक यह ही नहीं तय कर पा रही है कि उसका चेहरा कौन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का अपना अगल ही गुट है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की अपनी अलग ही तैयारी कर रहे है।
कांग्रेस हाइकमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की कमान सौंपने का फैसला ही नहीं ले पा रहा है। हालांकि अटेर सीट को जितने के बाद कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। पार्टी को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।
नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को मंडला में मां नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल हो सकते है। वे वहां महाआरती में हिस्सा लेंगे। आदिवासी बाहुल इस क्षेत्र में भाजपा आदिवासी सम्मेलन भी कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story