'बदमाशों को दिया जाता था भारत रत्न'
अयोग्य लोगों को सर्वोच्च पुरस्कार दिए जाने की प्रवृत्ति आंबेडकर को पुरस्कार दिए जाने के बाद बदली।

बीजेपी सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने भारत रत्न को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि 1990 से पहले भारत रत्न बदमाशों को दिया जाता था। जो जितना बड़ा बदमाश, वह उतनी जल्दी इसे पाता था।
लक्ष्मी नारायण ने यह टिप्पणी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित एक समारोह में की। लक्ष्मी नारायण मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा से बीजेपी के सांसद हैं।
बाबा साहेब को पुरस्कार देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जनता दल की सरकार ही ऐसी थी, जिन्होंने अन्याय को खत्म करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, ‘पहले नचैये, गवैये, छोटे, बड़े जो जितना बदमाश था, वो उतना जल्दी ले गया।’ 72 वर्षीय नेता ने कहा कि अयोग्य लोगों को सर्वोच्च पुरस्कार दिए जाने की प्रवृत्ति आंबेडकर को पुरस्कार दिए जाने के बाद बदल गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App