Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

उज्जैन: देश का पहला मंदिर जहां महिलाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

राज्य के हर जिले में 50 वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने की योजना है।

उज्जैन: देश का पहला मंदिर जहां महिलाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
X
उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकाल जल्द ही देश का ऐसा पहला मंदिर बनने जा रहा है, जहां महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। मंदिर समिति ने महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में वन स्टॉप सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर संकेत भोंडवे के निर्देश पर यह कवायद शुरू की गई है।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की महिलाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना को मंदिर परिक्षेत्र में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की योजना प्रदेश के प्रत्येक जिले में 50 केंद्र स्थापित करने की है। इससे पहले विभाग ने इंदौर में एकमात्र केंद्र स्थापित किया है। वन स्टॉप केंद्र पर प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाता है, जो महिलाओं को आत्म सम्मान से जीने ओर अपनी सुरक्षा खुद करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देती हैं।
वन व पर्यटन विकास निगम के काउंटर
महाकाल मंदिर परिसर में वन विभाग तथा पुलिस चौकी के समीप मप्र पर्यटन विकास निगम ने भी अपने काउंटर लगा रखे हैं। वन विभाग द्वारा दर्शनार्थियों को हर्बल औषधियों का विक्रय किया जाता है। वहीं पर्यटन निगम दर्शनार्थियों को प्रदेश के पर्यटक स्थलों के साथ वहां तक पहुंचने,ठहरने आदि की जानकारी उपलब्ध कराता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story