VIDEO: बादल को बरसाने के लिए दो मर्दों ने आपस में रचाई शादी
इंद्र देव को मनाने के लिए उनके पूर्वजों ने भी यही टोटका अपनाया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Aug 2017 10:11 AM GMT
भारत में बहुत सारी अजीबोंगरीब परंपराएं और मान्यताएं हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोंगरीब मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: फिर त्योहारी सीजन में बढ़ी सोने की डिमांड, जानिए आज का रेट
दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर को मुसाखेड़ी में दो आदमियों ने एक दूसरे से शादी की है। आलोकनगर के राधा कृष्ण मंदिर की धर्मशाला में गुरूवार रात को सखाराम और राकेश ने सात फेरे लेकर विवाह रचाया। इस शादी की वजह बताते हुए यमराज भक्त रमेश सिंह तोमर ने बताया कि शहर में इस साल वर्षा बहुत कम हुई है जिसके चलते इंद्र देव को मनाने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि इंद्र देव को मनाने के लिए उनके पूर्वजों ने भी यही टोटका अपनाया था।
#MadhyaPradesh: Two men married each other in Indore's Musakhedi as a 'symbolic gesture' to appease the rain gods. pic.twitter.com/N5V1KJkkkr
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
तोमार ने कहा कि भगवान एक तरीके के विवाह जैसे मेंढक-मेंढ़की की, गधे-गधी की इससे बोर हो गए हैं और इसिलिए आदमी की आदमी से शादी करई गई है। गौरतलब है कि शादी में बाराती और घराती दोनों मौजूद रहे और बकायदा ऐसा जश्न मनाया गया जैसे किसी नॉर्मल शादी में होता है।
मुसाखेड़ी के लोगों ने अपनी आस्था को तब सफल माना जब शादी होने के बाद धीरे-धीरे बारिश शुरू हो गई। सखाराम और राकेश शादी के बाद खुश हैं क्योंकि उन्हें पता है कि शादी करने से अच्छी बारिश होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story