विधवा और विकलांग लड़कियों से शादी पर मिलेंगे इतने लाख रुपए
अनाथ बच्चों को प्रतिमाह पांच सौ रुपए भी दिए जाएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Sep 2017 12:40 PM GMT
मध्यप्रदेश में विधवा और दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला लिया है कि विधवा और दिव्यांग महिला और पुरुष से शादी करने पर दंपत्ति को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसी क्रम में अनाथ बच्चों को प्रतिमाह पांच सौ रुपए भी दिए जाएंगे। सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को हुई बैठक में इन योजनाओं की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें:रयान स्कूल के मालिकों पर आज होगी सुनवाई, प्रद्युम्न के पिता ने बॉम्बे कोर्ट में दायर की याचिका
सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह ने तीनों योजनाओं के प्रस्ताव विभागीय मंत्री को भेजे थे। मंत्रालय ने बुधवार को इसपर विचार किया गया था। शाह ने कहा कि विधवा आमतौर पर उपेक्षा का शिकार होती है। अगर कोई अविवाहित शख्स विधवा से विवाह करता है तो उस दंपत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
भार्गव ने कहा कि सरकार का ये कदम समाज की सोच में बड़ा बदलाव लाएगा। योजना का लाभ वास्तविक दिव्यांगों को मिले इसके लिए मेडिकल बोर्ड में प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा और भौतिकी सत्यापन भी होगा।
बैठक में ये बात भी उठी की जो नाबालिग बच्चे परिवारजनों पर निर्भर हैं उनके भरष-पोषण के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गौरतलब है कि राज्य में ऐसे बच्चों की संख्या लगभग 3 हजार के करीब है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story