MP में भी चलेगा एंटी रोमियो स्क्वॉड
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अब मनचलों की लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉड चलाने की बात कही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2017 11:50 AM GMT
यूपी में एंटी रोमियो स्कवॉड चलाए जाने के बाद अब मध्यप्रदेश भी उसी राह पर चल पड़ा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अब मनचलों की लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉड चलाने की बात कही है।
शिवराज सिंह ने ये भी कहा कि सरकार रेप करने वालों को फांसी देने का कानून भी लाएगी। गौरतलब है कि महिलाओं के पक्ष में ये कदम उठाने से शिवराज की छवि अच्छी बनेगी जिसका सीधा फायदा उन्हें 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मिलने के आसार हैं।
बता दें कि रेप के मामले में मध्य प्रदेश टॉप पर हैं। शुक्रवार को एक पासिंग आउट परेड में शिवराज ने रेप करने वालों को मौत की सजा दिए जानें वाले कानून पर कहा कि, " हम इस मानसून सत्र में विधानसभा में बिल पेश करेंगे। अगर यह पारित हो जाता है तो हम इसे इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजेंगे।"
उन्होंने कहा कि, "राज्य में अच्छी कानून व्यवस्था बरकरार रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इसलिए राज्य में रोमियों के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे।"
हालांकि रेप पर कानून बनाने के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) में संशोधन की जरूरत पड़ेगी और अकेले राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story