मंदसौर हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ: सतना सांसद गणेश सिंह
वर्ष 2003 से पहले प्रदेश कृषि के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ राज्य था।

अन्यपिछड़ा वर्ग समिति के चैयरमैन व मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सतना सांसद ने गणेश सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह से छिपकर प्रदेश में प्रवेश कर रहे थे।
यह उन्हें शोभा नहीं देता है। मंदसौर में जो हिंसा फैलाई गई थी। इसमे कांग्रेस पार्टी का पूरो हाथ था। सिंह ने कहा कि मप्र में अब तक जितने भी सीएम हुए है उनमे किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम करने वाले सीएम शिवराज सिंह चैहान ही साबित हुए है।
वर्ष 2003 से पहले प्रदेश कृषि के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ राज्य था। किसान सिंचाई के लिए बिजली के इंतजार में रातभर बैठते थे। सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिलता था।
आज किसानों की सभी समस्याओं को हल करने का किसी ने प्रयास किया है तो वह केवल शिवराज सिंह चैहान ही है। कृषि उत्पादन में आज प्रदेश एक अग्रणी राज्य है। यहां सिंचाई का औसत रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुका है।
बिजली का उत्पादन जहां तीन हजार मेगावट होता था वह बढकर 25 हजार मेगावाट हो चुका है। किसानों की तकलीफ में हमने मुख्यमंत्री को तड़पते हुए देखा है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए मुद्दे तलाश रही है।
कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो आंदोलन को ही हिंसक रूप दे दिया। मेरी सभी किसानों से अपील है कि सभी शांति सद्भाव का परिचय दे। जो भी उनकी जायज मांगे है प्रदेश सरकार जल्द उन्हें पूरा करेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App