Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जल सत्याग्रहियों का समर्थन करने पहुंचे कुमार विश्वास, लोगों ने दिखाए काले झंडे

आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश महासचिव अजय हुंका ने इस विरोध के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

जल सत्याग्रहियों का समर्थन करने पहुंचे कुमार विश्वास, लोगों ने दिखाए काले झंडे
X

इंदौर.पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चल रहे जलसत्याग्रह के समर्थन के लिए इंदौर पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आप नेता विश्वास को इंदौर के कई जगहों पर लोगों ने काले झंडे भी दिखाए। हालांकि इसके बाद आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश महासचिव अजय हुंका ने इस विरोध के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

खंडवा में जल सत्याग्रह जारी, सत्याग्रहियों के पैरों से निकला खून

मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी सचिव हुंका ने इसे भाजपा की गुंडागर्दी बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जिस कारण भाजपा उनका विरोध कर रही है। हुंका यहीं नहीं रूके उन्होने आगे भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि किसानों से मिलने जा रहे कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। और उन्होने यह भी आरोप लगाया कि उनके वाहनों पर डंडे से भी हमले किए जा रहे हैं।

व्यापमं घोटाला मामले में दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका, एसआइटी की रिपोर्ट सही

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। आप नेता विश्वास और पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता जल सत्याग्रह कर रहे किसानों के समर्थन में पानी में भी उतरे।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story