मध्य प्रदेशः किसानों के प्रदर्शन में पुलिस ने बरसाई गोलियां, 6 की मौत
MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jun 2017 3:42 PM GMT
मध्यप्रदेश में जारी किसानों के बंद ने मंगलवार 6 जून को हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। एमपी के मंदसौर में धरने पर बैठे पुलिस ने किसानों पर गोलियां चलाईं।
Madhya Pradesh: 2 farmers dead, 4 injured in firing that took place in Mandsaur during farmers' protest. pic.twitter.com/4HNPtksUBi
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017
पुलिस की इस फायरिंग में में 6 किसानों की मौत हो गई और 4 किसान घायल हुए हैं। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।
एमपी में पुलिस द्वारा किसानों पर फायरिंग करने के बाद से प्रशासन ने क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मैसेज भेजने पर भी बैन कर दिया है।
दरअसल, एमपी में किसानों ने बुधवार को प्रदेश बंद का आह्वाहन किया था। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने किसानों के इस आंदोलन को और भी बड़े स्तर पर करने की चेतावनी दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story