कुकर्म के आरोप में RSS के एक स्वंयसेवक पर केस दर्ज
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संघ के जिला अध्यक्ष आनंद बरुआ का कहना है कि आरोपी युवक संघ से नहीं है। वह कांग्रेसी नेता उमेश गर्ग का बेटा है। उमेश गर्ग ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। पीड़ित छात्र ने कहा 23 जुलाई की रात सोनू गर्ग ने कॉलेज की छत पर उसके साथ कुकर्म किया। उसके शिकायत के बाद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वह जहर खाने का फैसला किया। इस घटना के बाद भाजपा नेता केशव सिंह भदौरिया आदि सहित कई विधायक पहुंचे लेकिन फिर वे लौट गए।
थाने में पीड़ित का पिता पुलिस से केस दर्ज करने का गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस ने बताया कि उसने कुकर्म के बारे में कुछ नहीं बताया, इसलिए केस दर्ज नहीं किया जा रहा था। वहीं उमेश गर्ग ने कहा कि 25 साल से संघ में मेरी निष्ठा है। यदि मेरा बेटा दोषी है तो उसका मेडिकल जांच करा लिया जाए। कई भाजपाई नेता पीड़ित के इस आरोप के बाद मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं संघ के कई स्वंयसेवक इस मामले को राजनीति से प्ररित बता रहा हैं। इसे कांग्रेस की एक चाल बता रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App