मध्यप्रदेश: बस बन गई तंदूर, धधकती आग में जलकर 50 लोगों की मौत
अधिकारी ने कहा कि पुल से 16 फुट की उंचाई से गिरने के चलते बस की पेट्रोल टंकी फट गई जिसके चलते बस में आग लगी होगी।

X
पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना में एक निजी बस के खाई में गिर जाने से 50 लोगों की मौत की खबर है। इस दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना पन्ना जिले के पांडव फाल्स के निकट हुई। खबरों के मुताबिक खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कई लोग झुलस गए। बस छतरपुर से सतना जा रही थी।
इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। तो वही पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मुताबिक अबतक 35 शवों को निकाला गया है। ये सभी शव बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि 13 ऐसे लोग हैं जो आग से मामूली रुप से झुलसे हैं उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
MP के खंडवा में बांध का जलस्तर बढ़ने चिंतित ग्रामीण, प्रभावित होने वाले गांव कर रहे हैं जल सत्याग्रह
अभी तक आग लगने के कारणों की वजह के बारे में निश्चित तौर पर कुछ न बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि पुल से 16 फुट की उंचाई से गिरने के चलते बस की पेट्रोल टंकी फट गई जिसके चलते बस में आग लगी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पन्ना बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'बेहद दुखद है बस दुर्घटना। हादसे में मारे गए लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।'
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story