पन्ना बस हादसा: नेता प्रतिपक्ष कटारे से खास बात-चीत, क्या कहते हैं हमारे नेता?
पन्ना जिले की बस दुर्घटना को लेकर ‘हरिभूमि’ ने उनसे सीधी बातचीत की।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 May 2015 12:00 AM GMT
भोपाल. प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में शराब माफिया, शिक्षा माफिया, खनन माफिया, भू माफिया तथा बस माफिया सहित हर तरह का माफिया फल-फूल रहा है। उसके लिए कानून कायदे कोई मायने नहीं रखते। परिवहन विभाग सिर्फ वसूली विभाग बन कर रह गया है। पन्ना के पास दुर्घटना इसी बस माफिया और भ्रष्ट अफसरों के गठजोड़ तथा मनमानी का नतीजा है। इस पर अंकुश न लगा पाने के लिए सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोषी हैं। उन्हें इतनी बड़ी घटना के बाद अपने पद पर एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें और परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह को दुर्घटना की नैतिक जवाबदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह कहना है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का।
पन्ना जिले की बस दुर्घटना को लेकर ‘हरिभूमि’ ने उनसे सीधी बातचीत की। कटारे का कहना था कि परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह सीधे हैं। इसलिए वे विभाग में नीचे तक पकड़ बनाकर अनियमितताओं में अंकुश नहीं लगा पाए। प्रदेश में इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। 21 लोग जल-भुनकर मर गए। ऐसे में मुख्यमंत्री को कड़े निर्णय लेना चाहिए, परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए पॉलिसी बनाने पर ध्यान देना चाहिए थे। उन्हें खुद घटनास्थल पर जाना चाहिए था, लेकिन वे अपनी सीआर सुधारने के लिए दिल्ली में पड़े हैं। इतनी बड़ी घटना का उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। इससे ज्यादा असंवेदनशीलता एवं अमानवीयता और क्या हो सकती है?
MP के खंडवा में बांध का जलस्तर बढ़ने चिंतित ग्रामीण, प्रभावित होने वाले गांव कर रहे हैं जल सत्याग्रह
परिवहन मंत्री कटारे ने कहा कि वैसे तो प्रदेश के हर रूट पर अनफिट बसें चल रही हैं। एक रजिस्ट्रेशन पर 8 से 10 बसों तक को चलाया जाता है। और मंत्री जी ने सीधे बस के ड्राइवर को ही दोषी करार दिया है। जिसमें कटारे ने कहा कि बसों में चलती हैं ब्लू फिल्में, इसलिए होते हैं अपराध।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story