धरती पुत्रः मध्य प्रदेश में एक फुट जमीन के नीचे मिला नवजात
बरवानी से 64 किलोमीटर दूर घुस जिले में यह घटना हुई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2017 1:19 PM GMT
मध्य प्रदेश के बरवानी के पास एक गांव में एक जीवित नवजात शिशु कब्रिस्तान में दफन पाया गया। इस बात का पता तब चला जब कब्र के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने उसके रोने की आवाज सुनी।
बरवानी से 64 किलोमीटर दूर घुस जिले में यह घटना हुई। जहां शेर सिंह नाम के 32 वर्षिय शख्स ने कब्र में दफन एक जीवित नवजात शिशु को बाहर निकाला। सिंह ने बताया कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कब्र के पास खेल रहे बच्चों ने मुझे और मेरी पत्नी सुनीता को इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि जब वो मिट्टी के ढेर के पास पहुंचे तो उसमे दरारा थी और वहां रोने की आवाज आ रही थी। सिंह ने आगे बताया कि हमने हाथों से मिट्टी हटाना शुरू किया और हमने मिट्टी को करीब 1 फुट तक खोदा तो हमें एक नवजात बच्चा मिला।
शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी ओझार पुलिस को दी। बच्चे को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक टीएस बाघेल ने बताया कि हम सभी अस्पतालों में मैटर्निटी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा सिर्फ 10 दिन का है। उन्होंने बताया को बच्चे को कई कीडों ने काटा है और वो फ्लू और कोल्ड से जूझ रहा है लेकिन खतरे से बाहर है।
गौरतलब है कि शेर सिंह और उनकी पत्नी उस बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। शेर सिंह की तीन बेटियां हैं। शेर सिंह उस बच्चे के लिए फरीश्ता साबित हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story