Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

म.प्र. के 12 हजार इंजीनियर हड़ताल पर

मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभी सदस्य छह अप्रैल से सामूहिक हड़ताल पर जा रहे हैं।

म.प्र. के 12 हजार इंजीनियर हड़ताल पर
X

मध्यप्रदेश के 12 हजार डिप्लोमा सब इंजीनियर गुरूवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। इंजीनियर ग्रेड पे 3200 से बढ़ाकर 4800 करने, पदोन्नति का लाभ देने और संविदा पर भर्ती 2000 इंजीनियरों को नियमित करने समेत कई मांगों का निराकरण नहीं होने से हड़ताल पर जा रहे है।

मप्र डिप्लोमा सब इंजीनियर एसोसिएशन के उपप्रांताध्यक्ष आरकेएस तोमर ने बताया कि इंजीनियर्स ने 21 मार्च से 4 अप्रैल तक सामूहिक हड़ताल पर रहकर आधा दर्जन मंत्रियों से मांगों को लेकर चर्चा की। लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।

गुरूवार को हड़ताल पर रहने वाले सभी इंजीनियर अपने रिकार्ड और फाइल विभाग को सौंप देंगे। एसोसिएशन के कपिलदेव त्यागी ने बताया कि इंजीनयिर्स की हड़ताल से निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग में चल रहे सैकड़ों निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story