Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO: कार्यकर्ता ने मारा पुलिस को पत्थर, कांग्रेस नेता ने जड़ा थप्पड़

कांग्रेस नेता अजय सिंह किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे।

VIDEO: कार्यकर्ता ने मारा पुलिस को पत्थर, कांग्रेस नेता ने जड़ा थप्पड़
X

मध्यप्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस नेता ने पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। दरअसल वह कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहा था, जिस वजह से कांग्रेसी नेता अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि यह विरोध प्रदर्शन मध्य प्रदेश के सागर में हो रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेट हटाने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
इस दौरान अचानक से कांग्रेसी नेता राहुल भैया एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार कर वहां से रुखसत होने को कहते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे।
धरने के बाद कांग्रेस नेता अरुण यादव और अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोर्ट के पास लगे बैरिकेड्स पर रोक लिया, जिसके विरोध में नारेबाजी होने लगी।
नारेबाजी के दौरान ही अजय सिंह के पीछे चल रहे एक शख्स ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए जिससे अजय सिंह तैश में आ गए और उन्होंने उस कार्यकर्ता को एक थप्पड़ जड़ दिया। अजय सिंह बोले, 'पहले ही समझाया गया था कि उपद्रव नहीं करना है, फिर भी नहीं मान रहे हो।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story