मध्यप्रदेश: 10 दिन में 12 किसानों ने की आत्महत्या
मृतक के परिजन का आरोप है कि कर्ज से परेशान होकर मोरी ने आत्महत्या की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Jun 2017 7:40 PM GMT
मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान एक और किसान ने कथित रुप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद मध्यप्रदेश में पिछले 10 दिनों में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
इस किसान ने धार जिले में आत्महत्या की। धार से मिली रिपोर्ट के अनुसार, धार जिले के बाग थाने के ग्राम रामपुरा निवासी जगदीश मोरी (40) ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के परिजन का आरोप है कि कर्ज से परेशान होकर मोरी ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मृतक जगदीश के पिता के नाम से जमीन है और उस पर बैंक का कर्ज था। कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान होकर उसने कल दोपहर में कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story