जूए में पत्नी पर लगाया दांव, हारने पर जुआरियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला की उम्र 38 साल की है और 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 July 2017 11:01 AM GMT Last Updated On: 12 July 2017 11:01 AM GMT
जुए की लत एक इंसान से क्या-क्या न करवा दे। इंदौर के झंडा चौक क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया। जुए में हार जाना के बाद अन्य जुआरियों ने रुपए की मांग की और महिला के साथ गैंगरेप किया।
अब आरोपी महिला की बेटी के साथ संबंध बनाने की धमकी दे रहे हैं। महिला अपना घर बदलकर रह रही है। मंगलवार को महिला ने अपने पति और जुआरियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
इसे भी पढ़ें: बिना इंजन के 30 किलोमीटर तक दौड़े ट्रेन के 8 डिब्बे
महिला की उम्र 38 साल की है और 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। इनके परिवार में इनकी तीन बेटियां और एक बेटा भी है। महिला के पति को शराब पीने और जुए खेलने की आदत है। चार साल पहले किशोर ने जुए में अपने घर का सामान और जेवर भी जुए में हार दिया था।
किशोर ने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख के साथ जुआ खेला और जुए में पैसों के साथ अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया। आरोपियों ने छह महीने पहले तीनों बेटियों को सामने उनकी मां से संबंध बनाने का दबाव डाला। जब विरोध किया तो कहा कि उन लोगों ने उसे जुए में जीता है। कुछ दिनों बाद बदमाशों ने बेटियों को घर से बाहर निकालकर दुष्कर्म किया।
जब पति को घटना के बारे में बताया तो बेटी को दांव पर लगाने की धमकी दी। जब महिला ने घर बदल लिया तो पति और आरोपी नए घर में आने लगे और उसे बेचने की धमकी दी। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story