Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेशः किसान देंगे 6 रु. में, सरकार बांटेगी मुफ्त में प्याज

इसके चलते होगा राज्य सरकार को 100 करोड़ रु. का घाटा।

मध्य प्रदेशः किसान देंगे 6 रु. में, सरकार बांटेगी मुफ्त में प्याज
X
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार प्याज को मुफ्त में लोगों को मुहैया कराने जा रही है। बता दें कि सरकार 3 लाख 28 हजार क्विंटल प्याज को लोगों को बांटने जा रही है। गौरतलब है कि सरकार के ऐसा करने के चलते 100 करोड़ रु. का घाटा होगा। सरकार को बारिश और प्याज की अधिक मात्रा के होने के चलते ऐसा करना पड़ रहा है।
6 रु, किलों में लेगी किसानों से
बता दें कि इस साल मई में प्याज के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसी के चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून में किसानों से 6 रु. किलो प्याज खरीदने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में कई खरीद केंद्र खोले गए जहां 10 लाख 4 हजार क्विंटल प्याज खरीदी गई। राज्य सरकार के पास प्याज को रखने के लिए गोदामों की कमी के चलते प्याज को सड़ने से बचाने के लिेए ऐसा करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून में काफी प्याज सड़ भी चुकी है।
एक रु. के टोकन पर मिलेगी प्याज
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राज्य सरकार प्याज के सड़ने के चलते और गोदामों की कमी के कारण बचीं हुई प्याजों को फ्री में बेचनें का फैसला किया है। बता दें कि योगेश जोशी, महाप्रबंधक (खरीद केंद्र), मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ का कहना है कि यातायात के खर्चे को निकालने के लिए एक रु के टोकन पर बचीं हई प्याजों को बेचा जाएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story