MP के झाबुआ में होटल में गैस सिलेंडर फटने से 82 की मौत, हुआ मुआवजे का एलान
एएसपी ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

X
झाबुआ. मध्य प्रदेश के झाबुआ में शनिवार सुबह एक होटल में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि यह हादसा झाबुआ से 60 किमी दूर थांडला रोड पर एक होटल में सुबह लगभग 9 बजे हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब बस स्टैंड पर आने-जाने वालों की काफी भीड़ थी। शनिवार सुबह 8.30 बजे पेटलावाद बस स्टैंड पर रोज की तरह लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी था। बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड पर थे। अचानक एक होटल में गैस सिलेंडर फट गया इसी दौरान 82 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए, वहीं 80 लोग घायल हो गए।
एएसपी ने 82 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। होटल के पास ही एक विस्फोटक का गोदाम भी था जिससे हादसे की भयावहता बढ़ गई। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कोई बम विस्फोट हुआ हो। कई लोग तो घबरा कर खेतों की तरफ दौड़ने लगे।
ये भी पढ़ें- विश्व हिंदी सम्मेलन 2015 का समापन आज..और टल गया महानायक अमिताभ का आना
राजधानी भोपाल में गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही साथ मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मदद का आश्वासन दिया है। हादसे में मारे गये लोगों को 2-2 लाख रुपए औऱ घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे का एलान किया गया है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, ब्लास्ट की तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story