JDU के दोनों गुटों में गहराया विवाद, प्रदेश दफ्तर सील
अब दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आ गए हैं।

जनता दल यूनाइटेड पर अपना हक जताने वाले नीतीश कुमार और शरद यादव का विवाद शुक्रवार को भोपाल तक पहुंच गया। इस दौरान यहां दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आ गए हैं।
प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दफ्तर में दो गुटों के विवाद के बाद सिटी एसडीएम नीलाम्बर मिश्रा ने पार्टी का प्रदेश दफ्तर सील कर दिया है।
दरअसल दोनों गुट इस दफ्तर पर कब्जे को लेकर विवाद कर रहे थे। जिसके बाद दोनों गुटों ने कब्जे को लेकर एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार महेंद्र किरार ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दफ्तर पहुंचकर नितीश कुमार गुट और शरद यादव गुट के स्वरूप नायक ने तहसील दफ्तर में पार्टी के प्रदेश दफ्तर पर हक जताया था।
जिसको लेकर शुक्रवार को दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इसको देखते हुए एसडीएम ने प्रदेश दफ्तर को सील कर दिया है। तहसीलदार का कहना है कि जनता दल यूनाईटेड पर दावे को लेकर विवाद है। इसको देखते हुए प्रदेश का पार्टी दफ्तर सील कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App