जल सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन करेगी AAP, संजय सिंह जाएंगें खंडवा
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह खंडवा चल रहे जल सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होंगे।

X
खंडवा. ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर बढ़ाए जाने के विरोध में घोगलगांव में चल रहा जल सत्याग्रह सोमवार 32वें दिन भी जारी रहा। अब आम आदमी भी जल सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ने जा रही है। एएपी के प्रवक्ता संजय सिंह जल सत्याग्रहियों से मिलेंगें। संजय सिहं खंडवा जाकर जल सत्याग्रहियों के समर्थन में सरकार का घेरेंगे।
घोघलगांव जल सत्याग्रह पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने लगी है। पैरों से खून रिसने के साथ ही जलन भी हो रही है। 11 अप्रैल से जल सत्याग्रह पर बैठे महिला-पुरुषों के लगातार पानी में बैठने से हालत काफी बिगड़ गई है। कुछ आंदोलनकारियों को सर्दी, जुकाम के साथ ही बुखार भी आ रहा है। सत्याग्रहियों में जयराम उनासिया, अंतरसिंह, मुकेश, शिवचरण आदि के पैरों की खाल गलने से खून आ रहा है। वहीं 50 और बुद्धिजीवियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विस्थापितों की मांगें मानने के साथ हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
पत्र लिखने वालों में पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल रामदास, खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता देवेन्द्र शर्मा, मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम हाशमी, महिलाधिकार कार्यकर्ता उमा चक्रबर्ती तथा अनेक संगठन शामिल हैं। कमानखेडा और घोगलगांव में शुक्रवार को कई बार पुलिस का आना हुआ। साथ ही ग्राम कामनखेड़ा में शासन द्वारा चार नावें खड़ी कर दी गई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story