भंडाफोड़: स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, पकड़ी गईं 23 लड़कियां
इंदौर में एक डिजायर स्पा में स्पा और सलून के नाम पर देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था।

इंदौर में क्राइम ब्राच ने शहर के न्यू पलासिया इलाके के एक डिजायर स्पा में सोमवार रात छापा मारा। यहां स्पा सेंटर और सलून के नाम पर देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था।
पुलिस ने मौके से 23 लड़कियों और 21 लड़कों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में से 8 लड़कियां मणिपुर और थाईलैंड की है।
इसे भी पढ़ें- मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में जोड़े गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि न्यू पलासिया इलाके में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगभग चार सालों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को पहले भी इसके बारे में शिकायते मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने सबूत इकट्ठा किया और एक पुलिसवाले को वहां ग्राहक बनाकर भेजा।
ग्राहक बने पुलिस वाले द्वारा कन्फर्म करने के बाद क्राइम ब्रांच ने स्पा में छापा मार दिया। जिससे मौके पर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को स्पा से कई आपत्तिजनक चीजें भी प्राप्त हुई है। स्पा में 24 रूम है और एक गुप्त रास्ता भी है, जहां से नीचे जाने पर 8 रूम बने है।
इसे भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि वह मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और स्पा सेंटर के मालिक की तलाश भी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App