Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा नेता सुशील के घर IT का छापा, 10 करोड़ की संपत्ति जब्त

नोटबंदी के दौरान महानगर सहकारी बैंक पर आयकर ने छापा मारा था।

भाजपा नेता सुशील के घर IT का छापा, 10 करोड़ की संपत्ति जब्त
X

एमपी के भाजपा नेता सुशील वासवानी के खिलाफ आयकर विभाग ने बेनामी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी दस करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

बैरागढ़ में बन रहे एक मॉल में वासवानी का पैसा लगा है, लेकिन कागजों पर यह सन विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड गुरुमुखदास कॉन्ट्रेक्टर के नाम है। राजधानी में बेनामी संपत्ति एक्ट की पहली कार्रवाई है, जबकि प्रदेश में यह दूसरा प्रकरण है।

ये भी पढ़े- JDU प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस्वी की सफाई काफी नहीं, गठबंधन पर होगा फैसला

बैरागढ़ में नोटबंदी के दौरान महानगर सहकारी बैंक पर आयकर ने छापा मारा था, जिसमें बीजेपी नेता वासवानी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।

सूत्र बताते हैं कि तब से ही उनकी संपत्ति की जांच चल रही थी। इस बीच उनके दस्तावेजों में कुछ बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड भी मिला।इसकी पड़ताल करने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story