बस पलटने से 3 महिला सहित 4 यात्री की मौत, 15 से अधिक घायल
घायल यात्री ने बताया कि ड्राइवर समय मिलाने को लेकर तेज गति से वाहन को चला रहा था।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Dec 2014 12:00 AM GMT
सिवनी. छपारा से सिवनी जा रही मिनी बस क्रमांक एमपी-22 पी-0160 गुरुवार को शाम 4.15 बजे के करीब पलारी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 3 महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को केवलारी स्वास्थ्य केन्द्र और कुछ को सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल यात्री ने बताया कि ड्राइवर समय मिलाने को लेकर तेज गति से वाहन को चला रहा था। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिले के पलारी में डूंडासिवनी गांव के नजदीक एक मिनी सिवनी पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि दुघर्टना में घायलों का उपचार केवलारी व सिवनी अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि 11 दिसम्बर की शाम 4 बजे जैन ट्रेवल्स की मिनी यात्री बस क्रमांक एमपी 22 ई 0160 छपारा होते हुए पलारी से सिवनी की ओर आ रही थी। इसी दरम्यान डूंडा सिवनी के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और खेत में जाकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, घटना की पूरी जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story