इंदौर: अस्पताल कर्मी ने जूनियर डॉक्टर से किया दुष्कर्म
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
X
उज्जैन. नजर अली मार्ग निवासी युवती से इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाले अस्पताल कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता अस्पताल में जूनियर डॉक्टर है। आरोपी अस्पताल में पर्ची बनाने का काम करता है। राज्य महिला आयोग के निर्देश के बाद महिला पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
टीआइ रेखा वर्मा ने बताया नजर अली मार्ग निवासी 25 वर्षीय बीयूएमएस युवती खजराना क्षेत्र में स्थित अस्पताल में जूनियर डॉक्टर है। अस्पताल में ही पर्ची बनाने वाले युवक राहत पिता आजाद मोहम्मद निवासी जमजम हीना ब्यूटी पार्लर के पास खजराना ने तीन वर्ष पूर्व युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
केस दर्ज-जांच शुरू
युवती के द्वारा शादी का दबाव बनाने पर राहत ने उससे कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। तीन साल तक उसने खजराना स्थित मकान में उसे साथ रखा व दुष्कर्म करता रहा। बीते दिनों आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग को की थी। निर्देश के बाद उज्जैन महिला पुलिस ने केस दर्ज किया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story