शर्मनाक: चाची की क्रूरता, 4 साल की बच्ची को गर्म चाकू से दागा
प्रताड़ित बच्ची को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Feb 2016 12:00 AM GMT
मध्य प्रदेश. इंदौर में मासूम बच्ची को प्रताड़ित करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार साल की एक बच्ची को उसकी चाची ने बुरी तरह पीटा और गर्म चाकू से दाग दिया। उसकी आंखों में पिटाई के कारण खून उतर आया था। बच्ची को इस हालत में एक परिचित शुक्रवार को थाने लाया तो पुलिस ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया। चाची के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मां के कहीं चले जाने और पिता द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद छह महीने से बच्ची चाचा के यहां रह रही थी।
लसूड़िया क्षेत्र की घटना
घटना लसूड़िया क्षेत्र की है। बच्ची खुशबू को थाने लाने वाले हेमंत लड्ढा ने बताया कि बच्ची का चाचा विष्णु उसी के ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। छह महीने पहले विष्णु बच्ची को गांव से इंदौर ले आया था। उसकी पत्नी गर्विता बच्ची को पसंद नहीं करती थी। 10 दिन से तो वह उसे रोज पीट रही थी। बच्ची की सिर में सूजन था।चेहरे के साथ होंठ फटे हुए थे। बच्ची ने बताया चाची उसे ऊंचाई से पटक-पटककर मारती थी। गालियां देती थी। एक दिन तो खाना बना रही चाची ने गर्म चाकू से उसे सीने पर गोद दिया।
हेमंत ने बताई बच्ची की दास्तान
हेमंत ने बताया बच्ची के साथ हो रहे अत्याचार से विष्णु भी दुखी था। शुक्रवार को वह बच्ची को लेकर ट्रांसपोर्ट पर आया था। उसने बताया कि वह बच्ची को ट्रांसपोर्ट पर ही रखेगा। बच्ची की दशा देख हेमंत ने पूछा तो बच्ची ने हकीकत बताई। विष्णु चाहता था कि उसकी पत्नी को भी कुछ नहीं हो और बच्ची भी सुरक्षित रहे। विष्णु का एक और भाई है रतन। वह भी हेमंत के ट्रांसपोर्ट पर काम करता है और वहीं रहता है। छह महीने से बच्ची विष्णु के कमरे में रह रही थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story