मस्जिद को आग लगाकर राख कर देना चाहता था नाबालिग, फैला तनाव
इसी महीने हिंदू लड़की के मुस्लिम लड़के के साथ भाग जाने पर हिंदुओं ने मुसलमानों के घर में आग लगा दी थी।
मध्य प्रदेश के छिपनार गांव में एक नाबालिग लड़के की कायराना कारतूत से तनाव फैल गया है। गुरुवार को इस लड़के ने गांव की एक मस्जिद को आग लगाने की कोशिश की। इस पर गांव वालों ने लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़के को सिहोर के किशोर एवं बाल न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे कानूनी अभिरक्षा में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ेंः इजराइल: 50 साल में पहली बार मुस्लिमों के इस पवित्र स्थल पर लगा ताला
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुरुवार को गांववालों ने मस्जिद में से धुआं निकलते हुए देखा तो मस्जिद के अंदर रखी हुई चटाई धू-धूकर जल रही थी। किसी तरह आग पर काबू पाई गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि लड़के ने मस्जिद में ना सिर्फ आग लगाने की कोशिश की बल्कि उसने लूट की भी कोशिश की। इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़के ने इस बात को कबूल किया है।
इस महीने इसी गांव में एक बार तब तनाव फैल गया था जब एक हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के साथ घर से भाग गई थी। उस वक्त लड़के के घर वालों और कुछ लोगों ने मिलकर मुस्लिमों के घरों में आग लगा दी थी। बाद में पुलिस ने युवक और नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र से पुलिस ने पकड़ा। युवक पर पुलिस ने अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App