मंदसौर हिंसा: कांग्रेस विधायक शकुंतला खटिक पर दर्ज हुई FIR, गिरफ्तारी जल्द
शकुंतला का विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लोगों को थाने में आग लगाने की बात कहते हुए उकसाती हुईं दिख रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jun 2017 9:42 AM GMT
मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक शकुंतला खटिक पर शिवपुरी के केरारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। शकुंतला के ऊपर किसानों को हिंसा के लिए उकसाने और पुलिस स्टेशन में आग लगाने के आरोप लगे हैं। शकुंतला पर जो आरोप लगे हैं वो सभी गैर-जमानती हैं।
Congress MLA Shakuntala Khatik instigating people to burn police station down. People's protest? pic.twitter.com/E4ijWKxSCa
— ben stokes Fanboy (@indiantweeter) June 9, 2017
इससे पहले शकुंतला ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र प्रदर्शन के दौरान किसानों को उकसाने वाले विवादित वायरल हुए वीडियो पर सफाई देते हुए शकुंतला खटिक ने कहा कि था, 'मैंने पुलिस को बताया कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो वे पुलिस स्टेशन में क्यों बैठे हैं, इसे आग लगा दो।'
शकुंतला खटिक ने कहा, 'श्रमिकों को उकसाए नहीं, और क्या वे चुप रहे होंगे, क्या मैंने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था?'
बता दें कि इससे पहले शकुंतला खटिक का विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो प्रदर्शन कर रहे लोगों को थाने में आग लगाने की बात कहते हुए उकसाती हुईं दिख रही थीं।
इस घटना का वीडियो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा करते हुए लिखा था, 'MP मे करैरा विधानसभा से काँग्रेस विधायक शकुंतला खटिक, कार्यकर्ताओ को थाने मे आग लगाने हेतु उकसाते हुए। यही है काँग्रेस का असली चरित्र।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story