शर्मनाक: ससुर ने अपनी बहू को बनाया हवस का शिकार
चार साल पहले पिता ने बेटे की महिला से शादी कराई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Aug 2017 12:57 PM GMT
बुंदेलखंड में जिले के नयागांव से मानवता तो शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर ससुर अपनी ही बहू के साथ के काफी समय से दुष्कर्म करता चला आ रहा है। बता दें कि महिला का पति और परिवार के अन्य लोगों के काम पर जाने के बाद ससुर बहू के साथ दुष्कर्म करता है।
बताते चलें कि बुंदेलखंड में लगातार गिरते लिंग अनुपात और वंस वृदधि की परंपरा ने यहां के लोगों की मानसिकता पर गहरा कुप्रभाव डाला है। दूषित मानसिकता के लोग दलालों के माध्यम से कुंवारे लोग रुपयों में लड़कियां खरीद कर लाते हैं जिनके बाद बहू संग पति के साथ-साथ परिवार के कई सदस्य जिस्मानी रिश्ते बनाते हैं।
महिला दो बच्चों की मां है। ससुर झम्मन ने बीती रक्षाबंधन की रात को बिजली गुल हो जाने का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने पति के घर आने के बाद पूरा मामला बताया लेकिन पति ने मामले का शांत करने की कोशिश की लेकिन महिला के विरोध करने पर किसी तरह इसकी भनक गांव में आग की तरह फैल गई।
जिसके बाद पीड़ित महिला ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बलदेवगढ़ थाने में लेकर पहुंची जिसके बाद महिला की शिकायत आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें की ससुर धम्मन करीब चार साल पहले महिल को उड़ीसा से लेकर आया था जिसके बाद उसने बेटे रामकिशोर की उस महिला से शादी करा दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story