Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP: शिवराज के गृह क्षेत्र में 3 किसानों ने की आत्महत्या

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली।

MP: शिवराज के गृह क्षेत्र में 3 किसानों ने की आत्महत्या
X

मध्य प्रदेश में किसान उग्र होते दिख रहे हैं। जहां एक तरफ देश के कई राज्यों में किसान आंदोलन तेजी से चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की आत्महत्या का सिलसिला भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में दो किसानों ने बीते गुरुवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस मौत का कारण बीमारी और विवाद बता रही है, जबकि परिजन इससे सहमत नहीं हैं।

पुलिस ने कहा कि सीहोर के लाचौर गांव के किसान मुकेश यादव ने बुधवार को खेत में जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पहले नसरुल्लागंज के स्वास्थ्य केंद्र और फिर भोपाल ले जाया गया, जहां उसकी गुरुवार को मौत हो गई। मुकेश के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी।

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के ग्राम जीरापुर के किसान हरि सिंह जाटव भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

तो वहीं दूसरी तरफ सीहोर के ही सिद्दीकीगंज थाना क्षेत्र के बापचा गांव में भी एक किसान की आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। गांव के खाजू खां नामक किसान ने पेड़ से लटककर बीते गुरुवार को आत्महत्या कर ली।

बीते चार दिनों में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या आठ हो गई है। इनमें से तीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर से हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story