दलित महिला ने घर में काम करने से किया इनकार, मालिक ने काटी नाक
महिला को जबर्दस्ती बंधुआ मजदूर बनाने के लिए ले जाया जा रहा था।

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक महिला की नाक काटने का मामला सामने आया है। महिला का कसूर सिर्फ इताना था कि उसने बंधुआ मजदूर बनने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश महिला आयोग एमपीडब्ल्यूसी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
Woman's nose cut in Madhya Pradesh's Sagar allegedly after she alongwith her husband refused to work as bonded labourers pic.twitter.com/3GtYF7Mfjr
— ANI (@ANI) August 18, 2017
आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने इस मामले को गंभीरत बताते हुए कहा कि महिला को जबर्दस्ती बंधुआ मजदूर बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित महिला दलित है। बता दें कि इस दलित महिला ने बंधुआ मजदूरी करने से इनकार कर दिया था।
जिसके बाद महिला के मना करने से गुस्साए ऊंची जाति के आरोपियों ने महिला के साथ मार-पिटाई शुरू कर दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
Matter is serious, woman was being forcefully taken for bonded labour. Strict action will be taken against the accused: Lata Wankhede,MPWC pic.twitter.com/Hfj9YZgTNS
— ANI (@ANI) August 18, 2017
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घर में मजदूरी करने के लिए पीड़ित महिला और उसके पति को आने के लिए कहा था लेकिन दोनों ने मजदूरी करने से इनकार कर दिया। जिससे इसी बात से दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया। आरोपी बाप-बेटे बताए जा रहे हैं।
गुस्साए आरोपियों ने दलित दंपती से गाली-गलौज की और डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद जब पीड़िता अपने पति को अस्पताल ले जा रही थी, उसी समय एक आरोपी ने उसकी नाक काट दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 324 और एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App