अब गायों का बनेगा आधार कार्ड, सरकार जल्द शुरू करेगी पायलट प्रोजेक्ट
गाय की लोकेशन के लिए एक विशेष प्रकार की रेडियो फ्रिक्वेन्सी आईडी चिप लगाई जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार चार जिलों में गायों का आधार कार्ड बनाने की योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में जल्द शुरू करने जा रही है। इसमें गायों की पूरी डिटेल के साथ-साथ उनकी लोकेशन की जानकारी भी होगी।
बता दें कि पायलेट प्रोजेक्ट योजना के तहत प्रत्येक गाय को एक यूनिक आईडेन्टिफिकेशन कोड दिया जाएगा, जिससे उसकी पहचान होगी। पशुपालन विभाग जल्द ही इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देने वाला है।
इसे भी पढ़ें- एजेंसी ने बनाया कुत्ते आधार कार्ड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आधार कार्ड में रहेगी पूरी जानकारी
गायों के आधार कार्ड में गाय का मालिक कौन है, और वह कितना दूध देती है। उसका चेहरा, कद काठी, सींग सहित अन्य जानकारियां रहेंगी। इस प्रकार की तमाम जानकारी के साथ ही गाय की लोकेशन भी इससे मिल सकेगी।
गाय में लगेगी एक चिप
आधार कार्ड के साथ ही गाय की लोकेशन के लिए उसके गले या कान में एक विशेष प्रकार की रेडियो फ्रिक्वेन्सी आईडी चिप लगाई जाएगी। इस चिप में उसकी संपूर्ण जानकारी रहेगी।
गायों के लिए अच्छी पहल: पशुपालन मंत्री
धार में पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य ने इस योजना की जानकारी देते हुए इसे गायों के लिए अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे गायों की लोकेशन के साथ ही उनके बारे में संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद उन्होंने बताया कि हम इस योजना पर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेशः शिवराज के उपवास के जवाब में कांग्रेस का सत्याग्रह
अवैध परिवहन पर लगेगी लगाम
वहीं पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ.अशोक बरेठिया का कहना है कि इस योजना से गायों के अवैध परिवहन और तस्करी पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App