नर्मदा यात्रा के खर्चे का हिसाब दें शिवराज : कांग्रेस
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से नर्मदा यात्रा पर खर्चे हुए रूपए का हिसाब मांगा है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा निकाली जा रही मां नमामि देवी नर्मदे यात्रा पर विपक्षी दल ने फिर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने मप्र के मुख्यमंत्री से नर्मदा यात्रा पर खर्चे हुए रूपए का हिसाब मांगा है।
साथ ही नर्मदा नदी में पर्यावरणीय सुधार हुए इस पर राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने को कहा है। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव ने आरोप लगाया कि सीएम उनसे जुडे प्रभावशाली लोगों के जमीन घोटालों और रेत खनन के मामले में स्पष्टीकरण दे। नर्मदा यात्रा में करोडो रूपए खर्च किए गए है।
भाजपा नर्मदा यात्रा के नाम पर वोट पाने के लिए यह सबकुछ कर रही है। इस पूरी प्रक्रिया में करोडो रूपए खर्च कर सरकारी खजाने का दुरूपयोग किया गया है। इस पूरी यात्रा में किए गए खर्चे का विवरण दिया जाना चाहिए। इन सभी मुद्दो को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। जल्द ही कांग्रेस मोदी के सामने प्रदेश सरकार की पोल खोलेगी।
5 लाख लोगों को लाने का टारगेट
नमामि देवी नर्मदे यात्रा के समापन अवसर पर 15 मई को अमरकंटक आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए भाजपा ने 5 लाख लोगों की भीड जुटाने का टागरेट किया गया है।
भाजपा ने जिलों के नगर व ग्रामीण अध्यक्ष,स्थानीय संगठन महामंत्री व प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की बैठक कर जिलों को भीड जुटाने के लक्ष्य दिए है।
संगठन ने छोटे शहरों को नगर व ग्रामीण आबादी में से 3 से 5 हजार की संख्या में लोग लाने के लिए कहा है। इसी प्रकार महानगरों व बडे शहरो को 15 से 20 हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App