फरीदाबाद के बाद अब एमपी में चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता को मारी गोली
पंचायत चुनाव में रंजिश के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में चुनावी रंजिश के चलते बीती रात जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
डीपार थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि रविवार रात को पंचायत चुनावों में हुई रंजिश के चलते बीती रात रूहेरा गांव में कांग्रेस नेता कैलाश उर्फ अनिरूद्ध सिंह (50) की उनके राजनीतिक विरोधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में एक घर के 5 लोगों की एकसाथ हत्या, 17 लोग गिरफ्तार
इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता का पुत्र कुलदीप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है।
बता दें कि कैलाश सिंह कांग्रेस के किसान विंग के जिला उपाध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक ये कैलाश और उनके विरोधियों के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश का मामला लग रहा है।
यह भी पढ़ें: VIDEO: 'हिटलर' टीचरों ने बच्चों को दी ऐसी 'बेरहम' सजा
जो कि पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान उभरकर सामने आई थी। पुलिस ने सरपंच जनक सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App