हिंसक हुआ किसान आंदोलन, DM के साथ मारपीट, गाड़ियों को लगाई आग
बढ़ते तनाव के कारण प्रशासन ने छेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Jun 2017 11:35 AM GMT
मध्यप्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को किसान आंदोलन में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार को बरखेड़ापंत गांव में किसानों ने फायरिंग में मारे गए युवक के शव के साथ रास्ते को जाम कर दिया।
Madhya Pradesh farmers protest: Vehicles set on fire in Dewas pic.twitter.com/4Gbg4I4yKc
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017
बढ़ते तनाव के कारण प्रशासन ने छेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। बुधवार को किसानों नें मंदसौर में रास्ता जाम किया, किसानों को समझाने जब मंदसौर के डीएम स्वतंत्र सिंह वहां पहुंचे तो उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की गई। इसके साथ ही डीएम की शर्ट भी फाड़ दी गई।
Madhya Pradesh: Protesting farmers got into a scuffled with #Mandsaur collector and SP for delay in their visit, demand presence of MP CM. pic.twitter.com/H6Q9W2kWIi
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017
मामला यहीं नहीं रुका किसानों ने कई गाड़ियों को भी आग लगा दी। गुरूवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मंदसौर पहुंच सकते हैं, हालांकि प्रशासन ने राहुल को मंदसौर जाने की इजाजत नहीं दी है।
गौरतलब है कि कृषि उत्पादों के उचित मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसान एक जून से पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद पुलिस की फायरिंग से 5 लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतकों के शरीर पर गोली के निशान हैं लेकिन जिला प्रशासन ने किसानों पर पुलिस फायरिंग से इंकार किया है। डीएम स्वतंत्र सिंह ने इस घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि करने के बाद बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को फायरिंग के आदेश नहीं दिए गए थे। उन्होंने आगे बताया कि मरने वालों की पहचान मंदसौर के रहने वाले कन्हैयालाल पाटीदार, बबलू पाटीदार, चेन सिंह पाटीदार, अभिषेक पाटीदार और सत्यनारायण के तौर पर की गई है। अभिषेक और सत्यनारायण ने इलाज के लिये इंदौर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story