पंडाल हादसे में बाल-बाल बचे शिवराज, सुमित्रा और नायडू
मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का पंडाल (टेंट) बारिश के वजह से गिर गया।
इस मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए, मगर कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण में चयनित 100 शहरों में से 22 शहर मध्य प्रदेश के होने और इंदौर को सबसे साफ शहर घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में ‘प्रणाम इंदौर’ कार्यक्रम आयोजित हो रहा था।
तभी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण साउंड सिस्टम और पंडाल का कुछ हिस्सा ढह गया। डोम के नीचे कई लोग दब गए और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।
कई लोगों को चोटें आई हैं। लेकिन मंच पर मौजूद वेंकैया नायडू, सुमित्रा महाजन व शिवराज सिंह चौहान सुरक्षित बताए गए हैं।
चौहान ने घटना के बाद लगातार तीन ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'तेज आंधी के चलते प्रणाम इंदौर का पंडाल गिर गया। यह एक प्राकिृतक दुर्घटना है। मैं यहीं पर हूं और राहत कार्य का निरीक्षण कर रहा हूं।'
चौहान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, महापौर मालिनी गौड़ एवं अन्य गणमान्य अतिथि सुरक्षित हैं।'
Indore:20 people injured after tent collapsed at an event attended by MP CM Shivraj Chauhan, due to thunderstorm;injured shifted to hospital
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
मुख्यमंत्री ने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। इनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।'
मौके पर मौजूद पुलिस बल व अन्य संगठनों से जुड़े लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App