भाभी से मजाक देवर पर पड़ा भारी, नाराज भाभी ने ऐसे लिया बदला
भोपाल में एक देवर को भाभी से मजाक करना भारी पड़ गया। नाराज भाभी ने देवर से लिया ऐसा बदला कि इलाके वाले देखकर सन्न रह गए।

भोपाल में एक देवर को भाभी से मजाक करना इतना मंहगा पड़ा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मजाक से नाराज भाभी ने पहले तो देवर को चप्पलों से मारा फिर पति और अपने बेटों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें- बदला लेने के लिए की ऐसी हरकत, लड़की किसी को मुह दिखने लायक नहीं रही
क्या है मामला
घटना छोटी सिलारी गांव की है। जहां संतोष बंजारा नामक युवक ने घर के सामने रहने वाले चाचा के बेटे दौलत सिंह की पत्नी राधा बाई से मजाक में कुछ कह दिया। राधा को मजाक इतना बुरा लगा कि उसने देवर को चप्पल उठाकर मार दिया। इसके बाद जब शाम को पति घर आया तो उसने देवर की हरक की शिकायत की।
पत्नी द्वारा सुनी गई इस बात से पति ने पहले तो अपने भाई के साथ गाली-गलोज की उसके बाद फावड़ें और डंडों से उसपर हमला कर दिया, जिससे संतोष बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: मां ने तीन बच्चियों के साथ किया आत्मदाह, 4 की मौत
हत्या के आरोप में 5 गिरफ्तार
देवनगर थाना प्रभारी जादौन ने बताया कि गांव में 5 लोगों ने मिलकर संतोष की हत्या को अंजाम दिया। जिसके बाद हत्या के आरोप में आरोपी भाभी उसके पति और 3 बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App