BJP 17 सितंबर को MP में मनाएगी ''सेवा दिवस''
अनुसूचित जाति मोर्चा रचनात्मक सेवा कार्य में जुटेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रदेश भाजपा सेवा दिवस के रुप में मनाएंगी। इस मौके पर जहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, तो स्वास्थ्य शिविर और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आहुत होंगे।
इस आयोजन के लिए 7 मोर्चा, 16 प्रकोष्ठों और 19 विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को तीन सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा के मंत्र को साकार करने की दिशा में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, सांसद, विधायक, मंत्री, निकाय अध्यक्ष, निगम मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुख, शैक्षणिक परिसर, स्वास्थ्य चिकित्सा संस्थाओं, पार्क, बगीचों एवं सामुदायिक केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों, महापुरूषों की प्रतिमाओं तथा उनके आसपास स्वच्छता अभियान में जुटेंगे।
पार्टी के तीन सूत्रीय कार्यक्रम में सभी 7 मोर्चो, 16 प्रकोष्ठों और 19 विभागों की भागीदारी होगी। पार्टी के सभी 6 प्रकल्प भी सेवा दिवस की सफलता के लिए जुटेंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा रचनात्मक सेवा कार्य में जुटेगा
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में रचनात्मक सेवा कार्यो के संयोजन का वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ता नेतृत्व करेंगे।
इंदौर में सूरज कैरो, भोपाल श्रीमती मोहिनी शाक्य, बैतूल में प्रदेश शासन के मंत्री लालसिंह आर्य, ग्वालियर मनीष राजोरिया, सीहोर कैलाश बैगाना, रायसेन गौतम टेटवाल, रीवा रामायण साकेत, महू शैलेष गिरजे, मनमोहन सिंह चैधरी अनुपपुर में छात्रावासों की भेंट देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App