चक्काजाम कर रहे किसान नेता शिवकुमार शर्मा गिरफ्तार
22 राज्यों के किसानों ने शुक्रवार को तीन घंटे हाईवे जाम करने का ऐलान किया था।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान आंदोलन के बड़े नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ (कक्काजी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे शिव कुमार शर्मा अपने समर्थकों और किसानों के साथ हाईवे जाम कर रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के 11 मिल चौराहे इलाके में कक्काजी जैसे ही चक्काजाम करने पहुंचे तो सुरक्षा व्यवस्था में पहले से मुस्तैद पुलिस अफसरों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कक्काजी के संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले 22 राज्यों के किसानों ने शुक्रवार को तीन घंटे हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। मंदसौर में पुलिस की फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद शिवकुमार शर्मा ने सरकार से मांग नहीं मानने पर पूरे देश में किसान आंदोलन को तेज करने का अल्टीमेटम दिया था।
गिरफ्तारी के बाद शिव कुमार शर्मा ने कहा है कि 19 जून को दिल्ली में किसान संगठनों की दूसरी बड़ी बैठक होगी जिसमें आंदोलन और तेज करने की नई रणनीति पर चर्चा होगी। शिव कुमार शर्मा जो कक्काजी के नाम से जाने जाते है उनका मध्य प्रदेश के किसानों पर अच्छा खासा प्रभाव है। उनकी एक आवाज पर हजारों किसानों एक जुट हो जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App